सीधे मुख्य हिस्से पर जाएँ
SahiSize

एग्ज़ाम (बैंक, रेलवे, पुलिस), टूल (PDF, सिग्नेचर) या साइज़ (20 KB) लिखें

EN — Read in English

पासपोर्ट साइज़ फोटो मेकर

फॉर्म के लिए पासपोर्ट साइज़ फोटो चाहिए? साइज़ चुनें, चाहें तो 20 या 50 KB जैसी सीमा डालें, और सही पिक्सल की JPG डाउनलोड करें। छापने के लिए प्रिंट शीट भी है।

JPG, PNG, WebP या HEIC, 25 MB तक

आपकी फाइल आपके फोन में ही रहती है — कभी अपलोड नहीं होती।

सेटिंग

फोटो साइज़
यूनिट

दूसरी साइड अपने आप बदलेगी, फोटो खिंचेगी नहीं।

cm, mm या इंच को पिक्सल में बदलने के लिए, और यह फाइल में भी लिखा जाता है। नोटिस में न दिया हो तो 200।

पिक्सल में: 276×354 px

फॉर्मेट

कोई लिमिट न हो तो खाली छोड़ें।

इस टूल और साइज़ के बारे में

दो तरह की "पासपोर्ट साइज़" फोटो

भारत में फॉर्म भरते समय जिसे पासपोर्ट साइज़ कहते हैं, वह आम तौर पर 3.5 × 4.5 cm की खड़ी फोटो है। स्टूडियो भी यही नाप छापते हैं। चौकोर 51 × 51 mm (2 × 2 इंच) फोटो कुछ पासपोर्ट और वीज़ा आवेदनों में माँगी जाती है। इसलिए जो नाप आपके फॉर्म में लिखा हो, वही चुनें।

अगर फॉर्म सिर्फ पिक्सल देता है, जैसे बैंकिंग परीक्षाओं में 200 × 230 px, तो उस परीक्षा का किट खोलें। वहाँ पिक्सल और KB दोनों पहले से भरे होते हैं।

स्टूडियो जैसी फोटो, मोबाइल से

दिन की रोशनी में खिड़की की ओर मुँह करके खड़े हों, पीछे सफेद दीवार रखें और फ़ोन आँखों की ऊँचाई पर पकड़ें। गहरे रंग के कपड़े सफेद बैकग्राउंड पर अच्छे दिखते हैं। मुस्कान हल्की रखें, मुँह बंद। ज़ूम न करें; दूर से खींचकर बाद में क्रॉप करना बेहतर है।

घर पर प्रिंट करें

कागज़ वाली फोटो चाहिए तो प्रिंट शीट टूल एक ही फोटो की कई कॉपी A4 या 4 × 6 इंच फोटो पेपर पर कटिंग लाइन के साथ लगा देता है। 100% साइज़ पर प्रिंट करें।

कैसे इस्तेमाल करें

  1. फोटो जोड़ें. हाल की, सामने से ली गई फोटो चुनें। सादा सफेद या हल्का बैकग्राउंड सबसे सुरक्षित है।
  2. साइज़ चुनें. भारतीय फॉर्म के लिए 3.5 × 4.5 cm चुनें। चौकोर 51 × 51 mm (2 × 2 इंच) तभी चुनें जब आवेदन में वही माँगा गया हो।
  3. KB तय करें. फॉर्म में "20 KB से कम" जैसा नियम हो तो अधिकतम साइज़ में 20 लिखें।
  4. डाउनलोड या प्रिंट. पास चेक हरा होने पर JPG लें। कागज़ पर कई कॉपी चाहिए तो प्रिंट शीट टूल खोलें।

सवाल

पासपोर्ट साइज़ फोटो का साइज़ cm में कितना होता है?

भारत में ज़्यादातर परीक्षा और नौकरी के फॉर्म में पासपोर्ट साइज़ का मतलब 3.5 cm चौड़ा और 4.5 cm ऊँचा होता है, यानी 35 × 45 mm।

पासपोर्ट साइज़ फोटो कितने पिक्सल की होती है?

3.5 × 4.5 cm फोटो 200 DPI पर 276 × 354 पिक्सल और 300 DPI पर 413 × 531 पिक्सल की होती है। चौकोर 51 × 51 mm फोटो 200 DPI पर 402 × 402 पिक्सल की होती है।

पासपोर्ट के आवेदन के लिए कौन सा साइज़ लें?

पासपोर्ट और वीज़ा के नियम परीक्षा फॉर्म से अलग हो सकते हैं, और कई जगह चौकोर 2 × 2 इंच फोटो माँगी जाती है। आवेदन करते समय दिए गए फोटो निर्देश ज़रूर पढ़ें।

फोटो 20 KB में कैसे करें?

अधिकतम साइज़ में 20 डालें। 276 × 354 पिक्सल की फोटो आसानी से 20 KB के अंदर आ जाती है और साफ़ भी दिखती है।

किन परीक्षाओं में काम आता है

सभी टूल